Haryana: गैस सिलिंडर ना मिलने से लोग परेशान, स्टेट हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो सिलिंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।
Haryana:गैस सिलिंडर ना मिलने से लोग परेशान, स्टेट हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन  - People Blocked The Road After Not Getting Gas Cylinders - Amar Ujala  Hindi News Live
गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने वीरवार सुबह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने सुबह करीब 6.30 बजे से 7.30 बजे तक एक घंटे जाम लगाकर रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से फतेहाबाद व रतिया से पंजाब के बुढलाडा जाने वाला रास्ता बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह, थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और एजेंसी अधिकारियों के से बात करके आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एजेंसी संचालकों ने कहा कि शाम तक गाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह सप्लाई दी जा सकेगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो सिलिंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।

इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। अनिल कुमार, दयाल राम, मोहित, अमित सहित अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से लाइनों में लगते हैं। मगर सिलिंडर नहीं मिल पाता है। जब तक उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को भी निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दें।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई