अटरा में बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी रहीं मुख्य अतिथि

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

Reported by: Satish | Planet News India

उचेहरा (सतना)। जनपद के ग्राम पंचायत अटरा में बीते दिन सादे किन्तु गरिमामय कार्यक्रम के बीच संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), कृषि विभाग के एडिशनल डायरेक्टर आर.एस. चर्मकार तथा अटरा सरपंच श्रीमती सुषमा सिंह मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में बाबा साहब सामाजिक संगठन (BSS) कमेटी अटरा के अध्यक्ष सुरेश कुमार रैदास सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह (पप्पू भैया), सतीश रजक (मीडिया प्रभारी), प्रशांत प्रिंस सिंह, जागेंद्र सिंह, सुखेंद्र कुशवाहा, शिवलाल सिंह, रामविश्वास कुशवाहा, मनोज प्रजापति, रामकुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शंखू दहिया और राजकिशोर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निशांत गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर मेन मार्केट अटरा में चौक के निर्माण के बाद स्थापित की गई बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच श्रीमती आराधना सिंह, श्रीमती सविता रजक (आजीविका मिशन समूह अध्यक्ष), श्रीमती विद्या सिंह, राजा बाई, श्रीमती सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj