हरियाणा के पानीपत में मनी एक्सचेंज की दुकान पर फायरिंग का मामला आया है। यहां हमलावरों ने दुकान के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे मौके पर दहशत फैल गई।

पानीपत में मनी एक्सचेंज दुकान पर शनिवार को फायरिंग का मामला है। जानकारी के मुताबिक तीन शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मॉडल टाउन में असंध रोड पर यह फारिंग हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीआईए और मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
हमलावर तीनों युवक बाइक पर आए थे। दोपहर तीन बजे उन्होंने मनी एक्सचेंज की दुकान पर फायरिंग की। हमलावरों ने एक के बाद एक सात गोलियां दुकान के शीशे पर मारी जिससे मौके पर दहशत फैल गई।