अमृतसर देहात पुलिस को सफलता: आईएसआई समर्थित दो आतंकी गिरफ्तार, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।

Amritsar Rural Police ISI-backed terrorists arrested AK-47 rifle ammunition recovered

अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी और सीमा पार हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस तथा तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के अभी पता लगाया जा रहा है  और इनके आगे-पीछे के लिंक भी खंगाले जा रहे है।

एसएसपी सुहैल मीर ने  कहा कि आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई