सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति: हरियाणा के कपिल ने खरीदा था पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट, रातों-रात चमकी किस्मत

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है हरियाणा के कपिल के साथ, जिन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट में 1.5 करोड़ का इनाम जीता है। कपिल सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार को पाल रहे हैं।
Security guard from Haryana wins Rs 1.5 crore in Punjab State Dear Lottery ticket

कभी-कभी किस्मत ऐसा करवट लेती है कि एक पल में इंसान की जिंदगी बदल जाती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा पंचकूला के रायपुररानी के गांव मौली निवासी कपिल देव के साथ हुआ है। पेशे से सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले कपिल देव ने मात्र 200 की मंथली पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट खरीदा था। अब लक्ष्मी की उनपर ऐसी मेहरबानी हुई है कि कपिल देव ने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया है।

कपिल देव ने मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से यह लॉटरी टिकट खरीदा थी। लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। कपिल देव तीन बच्चों के पिता है। कपिल देव के पिता पंजाब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से रिटायर हो चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद कपिल देव लगातार मेहनत करते रहे।

जीरकपुर की लोकेश लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले कपिल देव 30वें व्यक्ति हैं। इससे पहले उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। लॉटरी जीतने की खबर सामने आते ही कपिल देव के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई