T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर हरियाणा में जश्न, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया।
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार लगातार जीत हासिल की है। भारत की जीत पूरे देश समेत हरियाणा में जश्न का माहौल है। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। पानीपत, झज्जर औऱ फतेहाबाद में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी शाम से ही भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए टीवी से सटे नजर आए।
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगातार दूसरी बार भारत विश्व कप विजेता बना है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व विजेता बना और एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
T20 World Cup 2026 Celebrations in Haryana over India victory
इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है। शहर निवासी सतपाल सैनी ने कहा कि भारत की जीत पर 140 करोड़ लोग ख़ुशी हैं। वहीं बेरी साल्हावास, लडायन गांव में भी लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई।
वहीं, फतेहाबाद के रतिया में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।

Author: PRIYA NEWSINDIA