ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सीखी सिलाई-कढ़ाई: फॉलोअर्स में अब भी नहीं आई कमी, जासूसी के आरोप में है गिरफ्तार

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

विवादों में रहने के बाद भी ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में कमी नहीं आई। उलटा ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 18 मई 2025 को ज्योति के यू ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर फॉलोअर्स की संख्या 3.77 लाख थी जो अब बढ़कर 4.17 लाख हो गई है।
Jyoti Malhotra learned sewing and embroidery in jail arrested on espionage charges

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल में कैदियों व बंदियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी के तहत जेल में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का शॉर्ट टर्म कोर्स करवाया जाता है। ज्योति ने सिलाई-कढ़ाई के कोर्स में रुचि दिखाई और करीब 2 माह के इस कोर्स को पूरा किया।

हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी व यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। ज्योति ट्रेवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती थी। इसके बाद 14 अगस्त को पुलिस ने 2500 पेज की चार्जशीट पेश की थी। ज्योति के मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। हालांकि उसके परिवार की तरफ से ज्योति की जमानत के लिए हाईकोर्ट याचिका लगा रखी है जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।
फॉलोअर्स में नहीं आई कमी
इतने विवादों में रहने के बाद भी ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में कमी नहीं आई। उलटा ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 18 मई 2025 को ज्योति के यू ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर फॉलोअर्स की संख्या 3.77 लाख थी जो अब बढ़कर 4.17 लाख हो गई है। गिरफ्तारी से पहले ज्योति अपने इस ट्यूब चैनल पर देश-विदेश के स्थानों की यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारी साझा करती थी। हालांकि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। इस अकाउंट पर उसके 1.31 लाख फॉलोअर्स थे।

अधिकारी के अनुसार
जेल में कैदियों व बंदियों के लिए कोर्स करवाए जाते हैं ताकि जेल से बाहर वे इस प्रशिक्षण का फायदा उठा सके। पिछले दिनों महिला कैदियों व बंदियों को सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाया था। इस दौरान ज्योति ने सिलाई-कढ़ाई का कोर्स किया था। -रमेश कुमार, अधीक्षक, सेंट्रल जेल।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई