Haryana: होली की रात वकील की हत्या, सोते हुए गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुलिस कर रही जांच

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

हरियाणा के झज्जर में होली की रात एक वकील की हत्या कर दी गई। सोए हुए वकील की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lawyer murdered in Jhajjar on Holi night

झज्जर में होली की रात छारा चुंगी के पास देर रात एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के तौर पर हुई है। घर पर सो रहे अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या की गई है। देर रात गंभीर हालत में उनको निजी अस्पताल लाया गया था, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सिलानी गांव निवासी हाल छारा चुंगी निवासी देवराज चाहर रात को घर पर सो रहे थे। किसी अज्ञात के उनके गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। परिजनों ने देखा और उनको निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

 

बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड

इस मामले के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है और रोष जताया है। बार प्रधान दीपक गोयल ने मामले की निंदा की हैं और पुलिस से मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।