शुक्रवार देर शाम मलोट रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरे के निकट एक वरना कार मलोट से मुक्तसर की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार ज्यादा थी। कार की आगे चल रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।

मुक्तसर-मलोट हाईवे पर डेरा राधा स्वामी के पास एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन रोड से नीचे उतर गए। ई-रिक्शा के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार के एयरबैग भी खुल गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम मलोट रोड पर स्थित राधा स्वामी डेरे के निकट एक वरना कार मलोट से मुक्तसर की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार ज्यादा थी। कार की आगे चल रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में ई- रिक्शा चालक गुरमेल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी चक्क बीर सरकार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मुक्तसर पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि डेरा राधा स्वामी के पास तीन दिन में यह दूसरा हादसा है। मंगलवार को भी दो ट्राले और पिकअप गाड़ी की टक्कर में ट्राला चालक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे।
फगवाड़ा में ट्रक से टक्कर में एक्टिवा चालक की मौत
फगवाड़ा शहर में देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर संपूर्ण फीड फैक्टरी के सामने फ्लाईओवर पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक एक्टिवा सवार की ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिम्मत सिंह निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।