Haryana: अंबाला में CM नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर जाकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

हरियाणा के मंत्री अनिल विज कुछ समय पहले घर में वॉशरूम में गिरने से चोटिल हुए थे, जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया और बेड रेस्ट की सलाह दी है।

CM Nayab Singh Saini visited the house of Minister Anil Vij to inquire about his health In Ambala

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनकी सेहत का हालचाल जाना और जल्दी ठीक होने की कामना की। अनिल विज हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसमें पैर में फ्रैक्चर और अन्य असुविधाओं के कारण उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

इस मौके पर मंत्री अनिल विज, उनके भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने मुख्यमंत्री का शॉल भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विज की तबीयत के बारे में विस्तार से पूछताछ की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि अनिल विज कुछ समय पहले घर में वॉशरूम में गिरने से चोटिल हुए थे, जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया और बेड रेस्ट की सलाह दी है।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट में अनिल विज लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने विज को राजनीतिक मार्गदर्शक के रूप में भी याद किया और उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई