Bareilly: सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा और उसका साथी चला रहे हनीट्रैप गिरोह, गिरफ्तार युवती ने किया खुलासा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बरेली में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार की गई आरोपी महिला ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि हनीट्रैप गिरोह शातिर अपराधी गुड्डू बंजारा अपने साथी सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे के साथ मिलकर चला रहा है।

The son of a retired police inspector and Guddu Banjara are running a honeytrap gang.

बरेली के इज्जतनगर इलाके का शातिर अपराधी गुड्डू बंजारा अपने साथी सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अवधेश यादव के साथ काफी समय से शहर में हनीट्रैप गिरोह चला रहा है। ठेकेदार से वसूली के मामले में पूजा शर्मा के जेल जाने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने जांच शुरू की तो ये तथ्य सामने आए। कुछ समय ही पहले इज्जतनगर थाना क्षेत्र में वसूली के मामले में कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा था। जमानत पर छूटकर वह दोबारा इसी धंधे में जुट गए।

छह महीने पहले इज्जतनगर के कैंटीन संचालक को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती किला इलाके के होटल में ले गई थी। होटल के कमरे में जब ये लोग आपत्तिजनक हालत में थे, तभी गुड्डू बंजारा और अवधेश यादव युवती के मामा और भाई बनकर पहुंच गए थे। कैंटीन संचालक को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर हजारों रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो एसओजी और इज्जतनगर पुलिस ने खुलासा किया था। इस मामले में गुड्डू बंजारा और अवधेश यादव समेत गिरोह के अन्य लोग जेल गए थे। जमानत पर छूटने के बाद दोनों दोबारा हनी ट्रैप गिरोह चलाने लगे। प्रेमनगर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

ऑडियो वायरल, इंस्पेक्टर की बेटी को दी स्कूटी
शातिर गुड्डू बंजारा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह थानेदारों से अपने अच्छे संबंधों के बारे में लोगों को बता रहा है। जिले के एक थानेदार का नाम लेकर गुड्डू बता रहा है कि उनसे पारिवारिक संबंध हैं। वह जब तक शहर में रहे, उनका आशीर्वाद मिला।

वह आरसी का हवाला देकर बता रहा है कि अब भी इंस्पेक्टर से उसके संबंध हैं। उनकी बेटी को बरेली से स्कूटी निकलवाकर दी है। गुड्डू बताता है कि कुछ लोगों की वजह से वह फंस गया, अन्यथा जेल नहीं जाता। अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई