Meerut News: खड़खड़ी गांव निवासी दीपक को प्रदीप जाट ने हापुड़ रोड पर अलीपुर चौराहे के पास गोली मार दी और फरार हो गया। दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लोहियानगर में दूध व मावा व्यापारी दीपक को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर प्रदीप जाट उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके पेट का ऑपरेशन किया गया। दीपक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव निवासी दीपक दूध और मावे का व्यवसाय करते हैं। दो दिन पूर्व उनकी आरोपी प्रदीप जाट से किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद प्रदीप ने दीपक को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।