करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जोन-2 में बुधवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शहरी पराग गाबा ने की। जनरल सेक्रेटरी प्रहलाद सिंह लाडी को वार्ड 2 और 9, जनरल सेक्रेटरी सुरेश चौधरी को वार्ड-8, सेक्रेटरी सरदार गुरमीत सिंह को वार्ड-8 और 7, सेक्रेटरी संजय कालरा को वार्ड-9, सेक्रेटरी शुभम कालिया को वार्ड-6, सेक्रेटरी विनोद शर्मा को वार्ड-7 और कोषाध्यक्ष दीपक महाजन को वार्ड-10 की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। ब्यूरो
Karnal News: वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई