जब राजपाल यादव को पाकिस्तान से मिली थी जान से मारने की धमकी, साइबर सेल में शिकायत के बाद कही थी ये बात

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

Rajpal Yadav: पिछले साल राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। आइए जानते हैं पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद राजपाल यादव ने क्या किया था?
जब राजपाल यादव को पाकिस्तान से मिली थी जान से मारने की धमकी, साइबर सेल में  शिकायत के बाद कही थी ये बात - Rajpal Yadav Received Death Threats Via Email  From
चेक बाउंस मामले को लेकर अभिनेता राजपाल यादव सुर्खियों में हैं। इस बीच हम आपको बताने वाले हैं कि अभिनेता को जब पड़ोसी देश पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली थी, तो उन्होंने क्या किया था। पिछले साल जनवरी में राजपाल यादव को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली थी।

जब राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी
राजपाल यादव ने उस वक्त एक आधिकारिक बयान में पाकिस्तान से धमकी मिलने की बात कही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की। दिसंबर 2024 में राजपाल यादव को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। अभिनेता ने कहा था कि वह इस मामले पर कोई बयान नहीं देना चाहते। उन्होंने साइबर क्राइम से इसकी शिकायत करने के बारे में जानकारी दी थी।
Rajpal Yadav received death threats via email from Pakistan he gave information about it
धमकी पर क्या बोले थे अभिनेता?
राजपाल यादव ने धमकी मिलने के बाद कहा था ‘इस मामले पर बात करना मेरा काम नहीं है। मैं अपने काम से हर उम्र के लोगों, चाहे वो जवान हों या बूढ़े हों, सबको हंसाने की कोशिश करता हूं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। इस मामले में जो भी जानकारी देने की जरूरत है, एजेंसियां उसे देंगी। मुझे जो पता था वो मैंने बता दिया।’
कब मिली थी धमकी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव की पत्नी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में अनजान लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 14 दिसंबर, 2024 को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली थी।

तिहाड़ जेल में हैं राजपाल यादव
आपको बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वह एक चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। पैसे ना चुका पाने के कारण उन्हें यह सजा काटनी पड़ रही है। चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई