UP: बिजनौर में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के आपत्तिजनक पांच वीडियो वायरल, दोनों सस्पेंड; प्यार का है मामला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Bijnor News बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही वायरल वीडियो में बेहद आपत्तिजनक हालत में हैं। एसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस घटना से पुलिस की छवि धुमिल हुई है।

UP: Five objectionable videos of head constable and female constable went viral in Bijnor, both suspended

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के कुल पांच वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में महिला सिपाही वर्दी में दिखाई दे रही है, जबकि अन्य में वह वर्दी में नहीं है। वीडियो सरकारी आवास के अंदर के बताए जा रहे हैं, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में प्रेम संबंधों में लिप्त दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह प्रतीत होता है कि दोनों ने अपनी मर्जी से ये वीडियो बनाए थे।

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही हैं। इस गंभीर मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की छवि पर सवालिया निशान उठाती है और अनुशासनहीनता का एक स्पष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई