Sikar News: थानेदार ने युवक को कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, मेले की तैयारी के बीच गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

जिले में खाटूश्याम जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में खाटू थाना एसएचओ एक युवक की कॉलर पकड़कर उसे नीचे गिराते हुए नजर आ रहे हैं।

Sikar News:थानेदार ने युवक को कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, मेले की तैयारी के  बीच गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद - Sikar News: Dispute Over Gate  Installation Ahead Of Falgun Fair, Sho

जिले में 21 फरवरी से खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुनी मेला शुरू होने जा रहा है। 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए लगातार तैयारियां जारी है। खाटू कस्बे में जगह-जगह पुलिस द्वारा रास्तों को बंद करने के लिए गेट लगाए जा रहे हैं। कस्बे में एक गेट लगाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

कस्बे के मोदी चौक पर गेट लगाने की बात को लेकर कुछ युवकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कई पुलिस से अभद्रता करने लगे और हाथापाई करने की कोशिश की। इसी दौरान थानाधिकारी पवन कुमार चौबे को गुस्सा आ गया। उन्होंने एक युवक की कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। हालांकि इस दौरान कई पुलिस कार्मिकों ने पवन कुमार चौबे को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह रुके नहीं। बाद में वहां लोगों ने ही मामला शांत करवाया।
इस मामले को लेकर पवन कुमार चौबे का कहना है कि स्थानीय लोग लगातार गेट लगाने की बात को लेकर विरोध कर रहे थे। मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट लगाना भी जरूरी है। ऐसे में टीम गेट लगाने के लिए पहुंची तो वहां पर कुछ युवक लगातार गाली गलौज कर रहे थे और पुलिस से हाथापाई करने की फिराक में थे। ऐसे में यह सब हुआ। दरअसल खाटू कस्बे में मेले के दौरान पूरी भीड़ को बाहरी एरिया से दर्शन मार्ग होते हुए मंदिर तक लाया जाता है। कस्बे में जगह-जगह गेट लगाकर रास्ते बंद किए जाते हैं ताकि कस्बे में भीड़ का दबाव न बढ़े।

सबसे ज्यादा पड़ गई