Jhalawar News: पापा की बंदूक साफ कर रहा था युवक, अचानक चल गई गोली, आधा दर्जन छर्रे शरीर में घुसे

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

सफाई के दौरान अचानक बंदूक चल जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शरीर से ऑपरेशन कर करीब आधा दर्जन छर्रे निकाले गए हैं।

Jhalawar News: Youth Injured As Gun Goes Off During Cleaning; Half A Dozen  Pellets Removed In Surgery - Jhalawar News - Jhalawar News:बंदूक की सफाई  करते हुआ हादसा, ट्रिगर दबने से युवक

जिले के सुनैल थाना क्षेत्र के सलोतिया गांव में गुरुवार रात एक युवक को बंदूक की सफाई करते समय लापरवाही भारी पड़ गई। बंदूक की सफाई के दौरान अचानक छर्रे चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन कर उसके शरीर से करीब आधा दर्जन छर्रे निकाले गए। फिलहाल युवक को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सलोतिया गांव निवासी दिनेश (23), पुत्र पूरीलाल, अपने पिता की लाइसेंसशुदा नालीदार बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान लापरवाही से बंदूक का बटन दब गया, जिससे छर्रे निकलकर उसकी पीठ और पेट के हिस्से में जा लगे। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए सर्जरी की, जिसमें उसके पेट से करीब आधा दर्जन छर्रे निकाले गए। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सुनैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक की नली में बारूद कैसे भरा हुआ था और सफाई के दौरान यह हादसा कैसे हुआ।

सुनैल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि झालावाड़ अस्पताल में एएसआई हरि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई