जिले में नई खेल नर्सरियों के लिए खेल विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अंतिम तिथि 15 फरवरी है। फिलहाल जिले में करीब 53 खेल नर्सरियां हैं। इनमें 500 के करीब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। सरकारी खेल नर्सरी के लिए https://khelnurseryharyana.in/nursery/registration पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। खेल नर्सरी में का आवेदन करने वाले कोच के पास कम से कम 25 से 30 खिलाड़ी होने चाहिए। खुद का मैदान होना चाहिए। विभाग की ओर से एक टीम निरीक्षण के लिए आएगी। निरीक्षण के बाद विभाग की ओर से कोच की नियुक्ति की जाती है।
8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्यास
खेल नर्सरी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें स्थगित कर सकती हैं। इसमें 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों को हर महीने खुराक भत्ता दिया जाता है। आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। खेल नर्सरी में प्रशिक्षकों के लिए 25000 रुपये प्रति माह तक का मानदेय होता है। इन खेल नर्सरियों में 28 विभिन्न खेल कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग, फुटबॉल आदि शामिल होते हैं।।

