यदि आप 6 और 7 फरवरी को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल और अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 6 और 7 फरवरी 2026 को कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द, रीशड्यूल और रेगुलेट रहेंगी। रेलवे के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद रेल संचालन अधिक सुगम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती) दिनांक 6 फरवरी को जोधपुर से चलकर केवल आबूरोड तक ही संचालित होगी। आबूरोड-साबरमती के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12462 (साबरमती-जोधपुर) दिनांक 6 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22548 (साबरमती-ग्वालियर) दिनांक 6 फरवरी को 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 14701 (श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 5 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 09084 (भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल) दिनांक 6 फरवरी को 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 14707 (हनुमानगढ़-दादर) दिनांक 6 फरवरी को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के बीच लगभग 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।


