UP: अमरोहा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर के पास चाकू से गोदा, पांच थानों की फोर्स माैके पर पहुंची

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दिनदहाड़े हुई महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर एक महिला की उसके घर के पास चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया है।

UP: Woman murdered in broad daylight in Amroha, stabbed repeatedly near her home

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला दावत से लौटकर घर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी बिरादरी के एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और अचानक चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए ग्रामीण आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी। खुद पुलिस अधीक्षक (SP) भी गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी युवक ने खुद को घर में बंद कर लिया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले करने की मांग कर रहे हैं। हालात तनावपूर्ण होने के कारण फिलहाल शव को मौके से नहीं उठाया जा सका है। पुलिस लगातार लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई