सिलेंडर विस्फोट के कारण दमकल विभाग के तीन में से दो कर्मचारी आग की चपेट में आ गए, जबकि दुकान मालिक की मां भी इस हादसे में झुलस गईं।

होशियारपुर से सटे कस्बा बगपुर के अड्डे पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो आग ज्यादा भीषण नहीं थी, लेकिन जैसे ही आग पर काबू पाने की तैयारी शुरू की गई, दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया।
सिलेंडर विस्फोट के कारण दमकल विभाग के तीन में से दो कर्मचारी आग की चपेट में आ गए, जबकि दुकान मालिक की मां भी इस हादसे में झुलस गईं। घायल दुकानदार की मां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं घायल दमकल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
