घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार: बठिंडा RTA कार्यालय में विजिलेंस की रेड, क्लर्क की गिरफ्तारी से भाग गया ऑफिस का स्टाफ

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पंजाब के बठिंडा में विजिलेंस टीम ने रेड कर आरटीए कार्यालय के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को विजिलेंस टीम ने 2700 रुपये घूस लेते पकड़ा है।

Vigilance raid at Bathinda RTA office clerk arrested for accepting bribe

बठिंडा आरटीए कार्यालय में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने रेड करके घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क डेविड कुमार को 2700 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं विजिलेंस की रेड का पता चलने पर कार्यालय में मौजूद स्टाफ कर्मी सीट छोड़कर फरार हो गए। विजिलेंस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस की इंस्पेक्टर राजनदीप कौर ने बताया कि विजिलेंस के पास एक शिकायत आई थी कि आरटीए क्लर्क डेविड कुमार आरसी को वेरिफाई करने की एवज में तीन हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जब आरटीए कार्यालय का क्लर्क डेविड कुमार शिकायतकर्ता से 2700 रुपये रिश्वत ले रहा था तभी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस इस मामले की जांच गहराई से करेगी अगर जांच दौरान किसी अन्य कर्मी का नाम भी सामने आया तो उस पर भी कारवाई की जाएगी।

विजिलेंस की रेड का पता चलते ही स्टाफ रफूचक्कर
जब विजिलेंस की टीम ने क्लर्क डेविड कुमार को 2700 रुपये की रिश्वत समेत पकड़ा तो आरटीए कार्यालय का बाकी स्टाफ अपनी सीटें छोड़कर रफूचक्कर हो गया। जब इस संबंधी आरटीए पुनीत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो जांच करेंगे।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई