Jalandhar: बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ी टकराई, महिला इंस्पेक्टर पर पक्षपात का आरोप

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का आरोप था कि मौके पर पहुंची एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कार चालक का पक्ष लेते हुए उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं।

BMW and fire brigade vehicle collide female inspector accused of bias Jalandhar

जालंधर में देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का आरोप था कि मौके पर पहुंची एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कार चालक का पक्ष लेते हुए उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यदि किसी को थाने ले जाया जाए तो दोनों पक्षों को समान रूप से ले जाया जाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर ने कुछ लोगों पर झूठे आरोप लगाए और यह भी कहा कि उन्हें बदली करवाने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने इस दावे को सिरे से नकार दिया।

घटना के दौरान इंस्पेक्टर पर कार चालक के प्रति नरमी बरतने के आरोप भी लगाए गए, जिससे भीड़ का आक्रोश बढ़ता गया। पूरा मामला थाना नंबर 4 के अधीन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां टक्कर के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अंततः पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई