हरियाणा के पानीपत में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने सुसाइड कर लिया। मृतक ने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी डीलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र कटारिया ने पानीपत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उन्होंने चार प्रॉपर्टी डीलर्स पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पानीपत के थाना सेक्टर 29 के विकास नगर का मामला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




