सोनीपत में व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या: राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास मिला शव, इलाके में सनसनी

Picture of admln

admln

SHARE:

सोनीपत में एक शख्स का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गईं।

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर अपराध की नई मिसाल सामने आई है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के निकट एक शख्स का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दिवाकर के रूप में हुई है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने क्रूरता से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गईं। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दिवाकर के परिजनों को सूचित किया। मृतक मध्य प्रदेश का निवासी था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, जिसमें गला घोंटने के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। अपराधियों ने शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया था, जिससे यह साफ है कि हत्या कहीं और की गई और शव यहां लाकर छोड़ा गया। सोनीपत पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, आसपास के गवाहों के बयान और अन्य सुरागों को खंगाला जा रहा है। 

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।