Haryana: जजपा के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहनाया पार्टी का पटका

Picture of admln

admln

SHARE:

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली समेत अन्य भाजपा नेताओं ने ईश्वर सिंह को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया है।
Former JJP MLA Ishwar Singh joins BJP

राज्यसभा के पूर्व सदस्य व जजपा के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रभारी सतीश पुनिया की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान पार्टी ने उनका स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। ईश्वर सिंह गुहला (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से दो बार (1977, 2019) विधायक व राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।

हर विधायक को वीबी जी रामजी के पांच-पांच सम्मेलन करने होंगे : भाजपा
पंचकूला स्थित भाजपा के पंचकमल कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनाव, वीबी जीरामजी पर सभी विधानसभाओं में सम्मेलन करने, सभी बूथों पर बीएलए 2 की नियुक्ति और मन की बात कार्यक्रम को और अधिक लोगों से जोड़ने को लेकर भाजपा ने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में मौजूद विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि कांग्रेस की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर फैलाए जा रहे हर झूठ को बेनकाब करते हुए नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। विधायकों को कहा गया कि वे विधानसभाओं में वीबी जीरामजी पर पांच-पांच जागरूकता सम्मेलन करें।

बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति बनाई गई व लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मन की बात प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाण को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा संयोजक भी नियुक्त किए गए। राजेश बतौरा को अंबाला, धुमन सिंह किरमिच को कुरूक्षेत्र, मेधराज गुप्ता को करनाल, आजाद नेहरा को सोनीपत, प्रदीप जैन को रोहतक, मनदीप मलिक को हिसार, बलदेव ग्रोहा को सिरसा, राकेश शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़, हरविन्द कोहली को गुरुग्राम और अनिता शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा संयोजक बनाया गया। कुरुक्षेत्र और हांसी जिला के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को कुरूक्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला प्रभारी बनाया गया। 

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई