हरियाणा से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजरा:आज तापमान में आएगी गिरावट, मध्यम बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

Picture of admln

admln

SHARE:

हरियाणा के लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान भिवानी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
weak Western Disturbance passed over Haryana Temperatures will drop today

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है। तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मंगलवार को इसके असर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के तापमान सामान्य से 5 डिग्री से ज्यादा ऊपर पहुंच गए। इस वजह से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। वहीं रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर बने रहे।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 जनवरी की रात सक्रिय हुआ कमजोर श्रेणी का विक्षोभ मंगलवार रात को आगे निकल गया। बुधवार को हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ से नमी में बढ़ोतरी हुई तो सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना रहेगी। अब 22 जनवरी को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इसके असर से रात से शुरू हो जाएगा और 23 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। तेज गति की हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। पूर्वी व उत्तरी जिलों पर इसका ज्यादा असर रहेगा और 24 जनवरी को यह विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद भी माह के आखिर तक एक के बाद एक विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनसे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

भिवानी रहा सबसे गर्म
मंगलवार को लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान भिवानी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि गुरुग्राम में रात का तापमान 9.0 डिग्री रहा जो सबसे ज्यादा रहा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि जल्द ही मौसम साफ होने के बाद धूप निकल आई। दिन के समय हल्के बादल भी छाए रहे।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई