Aaj Ka Rashifal 01 Dec: महीने का पहला दिन इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

01 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 दिसंबर 2025 का राशिफल।

Aaj ka Ank Jyotish 1 December 2025: महीने के पहले दिन इन 3 मूलांक वाले  लोगों की लाइफ में होगा बदलाव, पुराने दोस्त से होगी मुलाकात | Today  Numerology Horoscope by date

Aaj Ka Rashifal 01 December 2025: आज नए महीने दिसंबर का पहला दिन है। आज के दिन मन के कारक ग्रह चंद्रमा रेवती नक्षत्र और मीन राशि में गोचर है, फिर इसके बाद मेष राशि चले जाएंगे। ऐसे में आज गुरु के साथ नवम  पंचम योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज के दिन यानी दिसंबर महीने का पहला दिन कई राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। करियर-कारोबार में अच्छे परिमाण की प्राप्ति के संकेत हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।  राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी कला और कौशल में भी सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपको यदि कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हो, तो आप उसको लेकर पूरा धैर्य दिखाएं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल को शुभ रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। राजनीति में आपको कामों से एक अच्छी पहचान मिलेगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी

आज आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने प्रभाव से लोगों को कम दिखाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई तनाव था, तो वह भी दूर होगा। संतान के करियर को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।  आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे

आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी। आप किसी अजनबी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: हरा

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, क्योंकि आप अपने कामों को लेकर थोड़ी जल्दबाजी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा धैर्य संयम बनाए रखना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं, जिसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से माफ़ी मांगेंगे।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.