‘चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं’ : अखिलेश यादव बोले- ऐसा वेस्ट बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR फॉर्म को लेकर बीएलओ और कर्मचारियों पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है और सरकार अजीब जल्दबाजी दिखा रही है, जिससे लोगों की जान तक जा रही है।

'Election Commission's hands are stained with blood: Akhilesh Yadav said- People of West Bengal are saying thi

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बीएलओ पर जबरदस्ती का वर्क प्रेशर दिया जा रहा है। एसआईआर के लिए भाजपा को इतनी जल्दीबाजी क्यों हैं। यूपी में लगातार शादियां हो रही हैं। इस समय सब लोग व्यस्त हैं। लेकिन, इनको इससे मतलब नहीं है। फार्म भरने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों को सहायक बनाया गया है। कल मैं फतेहपुर गया था, वहां मुझे पता चला कि सुपरवाइजर पर सरकार दबाव बना रही थी। इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। आखिर इतनी जल्दी क्यों हैं? वेस्ट बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के खून से हाथ रंग गए हैं।

अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की थी अपील

एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की थी कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।

एसआईआर पर कहा था कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। यह देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई