जालंधर में देश का गद्दार गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए जासूसी, कारोबारी अजय अरोड़ा को ले गई हरियाणा पुलिस

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के जालंधर से देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां के मिठाई कारोबारी अजय अरोड़ा को पाकिस्तान के लिए जासूसी और हवाला चैन के जरिए फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़कर नूंह ले जाया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह  को किया गिरफ्तार, 3 बार पाकिस्तान जा चुका

अजय अरोड़ा, जो कि शाहकोट के मलेसियां पट्टी का रहने वाला है, पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे लोगों से लगातार संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि वह वहां से आने वाले पैसों को अपने रिश्तेदारों और परिचितों के पास छिपाकर रखता था। इसके अलावा, वह इन पैसों का लेन-देन पाकिस्तान के इशारे पर करता था और पूरा हिसाब-किताब भी वही संभालता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले नूंह पुलिस ने वकील रिजवान को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर इसी नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। रिजवान ने करीब 30–35 लाख रुपये अजय अरोड़ा को दिए थे, जिसे अजय ने आगे एक ऐसे व्यापारी तक पहुंचाया, जो फिलहाल विदेश में है। केस के इसी लिंक को पकड़ते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश दी और अजय अरोड़ा को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों का कहना है कि अजय की गतिविधियां बेहद संदिग्ध और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थीं। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अब केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई