Haridwar News: अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पथरी। थाना पथरी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बड़ी खबर : हरिद्वार में यहाँ अवैध कच्ची शराब के साथ 02 तस्कर दबोचे, फरार  साथी की तलाश जारी। आखिर कहा ? Tap कर जाने - News1hindustan

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बंगला बस्ती पथरी मार्ग पर कच्ची शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आसिफ निवासी ऐथल को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया गया।

हालांकि, उसका साथी परमजीत उर्फ परमा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी आसिफ को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई