Delhi Accident: बेकाबू कार ने बुजुर्ग और महिला को कुचला, दोनों की मौत; कार छोड़कर चालक भागा

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

दिल्ली के मोतीनगर स्थित जखीरा गोल चक्कर पर बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित टाटा टियागो कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों — 74 वर्षीय सूरज पाल और 48 वर्षीय मुन्नी राज — को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।Delhi News : woman Driving Car Crushed Elderly Couple Both Died - Amar  Ujala Hindi News Live - कार चला रही महिला ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, दोनों  की मौत

पश्चिम जिला डीसीपी दरादे शरद भास्कर के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जखीरा गोल चक्कर पर एक कार दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को हरियाणा नंबर की टियागो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि घायलों को पीसीआर वैन द्वारा आचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

अस्पताल में दोनों की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक मुन्नी राज नेहरू नगर का निवासी था और पेंटर का काम करता था। वहीं, सूरज पाल जखीरा की चारा मंडी क्षेत्र में रहते थे और मूंगफली बेचकर रोजी-रोटी कमाते थे।

चश्मदीद ने बताया— मौत इतनी अचानक थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला

घटना के प्रत्यक्षदर्शी जगदीश ने बताया कि वह मुन्नी राज के साथ काम से लौट रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और उछलते हुए सीधे मुन्नी राज पर चढ़ गई। इसके बाद कार पास खड़ी सूरज पाल की रेहड़ी से भिड़ी, जिससे वे भी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जगदीश ने बताया कि हादसा इतना तेज हुआ कि किसी के पास भागने या संभलने का मौका ही नहीं था। वह खुद बमुश्किल जान बचा पाया।

चालक की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई