Amroha News: कार-ट्रैक्टर की टक्कर के बाद भीड़ ने कार सवारों को दौड़ाकर पीटा

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

गजरौला। नेशनल हाईवे पर चार दिन पहले हुआ एक गंभीर सड़क हादसा बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया। घटना में भाजपा ब्लॉक प्रमुख की कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के पुर्जे बिखर गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में बैठे लोगों को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर दी।Truck driver beaten by car riders in Amroha | अमरोहा में ट्रक चालक को कार  सवारों ने पीटा: ओवरटेक करने में ट्रक और क्रॉसिंग के बूम में फंसी कार, दोनों  वाहन ले गई आरपीएफ - Amroha News | Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक, हसनपुर क्षेत्र के भाजपा ब्लॉक प्रमुख की कार एक विवाह समारोह से लौट रही थी। हाईवे पर चालक ने गाड़ी को गलत दिशा में मोड़ दिया, जिससे कार सर्विस लेन में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने कार सवार व्यक्तियों को नीचे उतारकर सड़क पर ही जमकर पीटा। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी सक्रिय हुई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर हादसे और मारपीट दोनों की पूरी जांच की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई