Karnataka: ‘कर्नाटक कांग्रेस में दो फाड़ हो जाए तो कोई चौंकेगा नहीं’, सीएम पद को लेकर खींचतान पर भाजपा का तंज|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Karnataka Politics: 

Will not be surprised if Karnataka Congress splits: BJP's BY Vijayendra on tussle for CM post in state

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के अंदर चल रही चर्चाओं के बीच राजनीति गरमा गई है। भाजपा के कर्नाटक अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा है कि अगर कांग्रेस दो हिस्सों में बंट जाए, तो उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा। विजयेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच जारी विवाद का असर राज्य प्रशासन पर पड़ रहा है और सरकार लगभग ठप जैसी हो गई है।

ढाई साल में ही जनता कांग्रेस से परेशान- विजयेंद्र
उन्होंने कहा, ‘2023 में लोगों ने कांग्रेस को बहुत उम्मीदों के साथ चुना था। लेकिन ढाई साल में ही जनता परेशान हो चुकी है। विकास रुका हुआ है, युवा निराश हैं और सरकार के अंदर आपसी लड़ाई के कारण प्रशासन लकवाग्रस्त है।’ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को अपने आंतरिक विवादों को 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सुलझा लेना चाहिए, क्योंकि किसान मुआवजे और अन्य मुद्दों पर सरकार से बड़े फैसलों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘डीके शिवकुमार बहुत आक्रामक रुख में हैं। मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं होगा अगर कांग्रेस में दो गुट बन जाएं।’

घबराने की जरूरत नहीं, मैं जल्दबाजी में नहीं- शिवकुमार
उधर, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेतृत्व बदलने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की, न ही राहुल गांधी से, और न ही वे अभी मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी में हैं। मुंबई में पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम में आया हूं। न कोई बैठक हुई है, न कोई चर्चा। अगर बैठक होनी होगी तो वह दिल्ली या बंगलूरू में होगी, मुंबई में नहीं।’

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई