Ujjain News: राहुल नाम बताकर युवती के साथ होटल में रुका आसिफ, पकड़ा गया तो बताने लगा बहन, मामला दर्ज

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

उज्जैन में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कानपुर निवासी एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू नाम बताकर एक युवती के साथ होटल में ठहरने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। जांच में युवक की पहचान और उसके दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।होटल में युवती के साथ था 'मौलाना', पुलिस ने पकड़ा तो खुद को बताया भाई, फिर  मोबाइल में दिखी सारी सच्चाई - Madhya Pradesh News

फर्जी नाम से होटल में कमरा लिया

सूत्रों के अनुसार हिन्दू जागरण मंच को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक एक हिन्दू पहचान पत्र का इस्तेमाल करके युवती संग उज्जैन में होटल तलाश रहा है। बताया गया कि वह चार होटल घूमने के बाद अंत में नीलगंगा थाना क्षेत्र की होटल तपोवन में कमरा नंबर 103 लेकर ठहरा।

होटल रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि युवक ने अपना नाम राहुल पिता राज गुप्ता, निवासी ठाणे (महाराष्ट्र) दर्ज कराया था और यही आधार कार्ड होटल में जमा किया था।

पुलिस ने मौके पर की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस और संगठन के सदस्य कमरे तक पहुंचे और युवक को बाहर निकाला। पूछताछ में उसने अपना असली नाम आसिफ पिता असलम शेख, निवासी कानपुर बताया। उसके साथ आई युवती भी कानपुर की रहने वाली पाई गई। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी तरुण कुरील के अनुसार, युवक-युवती से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ
भारतीय न्याय संहिता (2023) की धारा 318(4)(1), 319(2), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

होटल मालिक अर्जुन डोडिया ने बताया कि युवक ने हिन्दू नाम का आधार कार्ड प्रस्तुत किया था और युवती की आईडी भी हिन्दू नाम से ही थी, इसलिए कमरा दिया गया।

युवती को बताया बहन, पर जवाब नहीं दे पाया

हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पूछताछ पर युवक ने युवती को अपनी बहन बताया और कहा कि वे महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। उसने यह भी कहा कि युवती अकेली ही मंदिर दर्शन करने गई थी और वह बाहर इंतज़ार कर रहा था।

लेकिन पूछताछ के दौरान वह यह नहीं बता सका कि उसके पास हिन्दू नाम वाला आधार कार्ड कैसे आया। पुलिस आधार कार्ड की मूल जानकारी और युवती के परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है।

युवक की पिटाई भी की गई

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी आसिफ होटल में राहुल गुप्ता नाम से रुका हुआ था।
रितेश माहेश्वरी के अनुसार, संगठन के कई सदस्य—कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार, मानसी पटवा और अर्जुन नरवरिया—सुबह से ही दोनों पर नज़र रखे हुए थे।

कार्यकर्ताओं ने पकड़े जाने पर युवक की पिटाई भी की।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई