Unnao News: सूने घर से चोरों ने पार की लाखों की नकदी व जेवर

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बे में एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए शनिवार देर रात अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ डाले। आरोप है कि चोर लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि घर में इन दिनों बेटे की शादी की तैयारियाँ जोरों पर थीं, ऐसे में घटना से परिवार सदमे में है।Thieves stole jewellery and cash worth lakhs from a house in Unnao उन्नाव  में चोरों ने घर से लाखों के जेवर और नगदी की पार, Unnao Hindi News -  Hindustan

मढ़ियामऊ गांव के रहने वाले हरिकेश शर्मा हाईवे किनारे बने अपने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे सुधांशु की शादी 29 नवंबर को होनी है और 21 नवंबर को तिलक रस्म भी हो चुकी थी। हरिकेश के मुताबिक शनिवार शाम तक सब कुछ सामान्य था। बेटा घर पर आया था और लाइट जलाकर गया था।

रविवार सुबह जब घर का ताला खोला गया तो बाहर से ताला सही दिखा, लेकिन कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर गए तो अलमारी का लॉक टूटा था और बक्से बिखरे पड़े थे। शर्मा ने बताया कि शादी खर्च और आभूषण बनवाने के लिए घर में 3.82 लाख रुपये नकद, और पत्नी के करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रखे थे, जो गायब हैं।

हरिकेश ने बताया कि परिवार के ही एक युवक से विवाद हुआ था और उसने शादी खराब करने की धमकी भी दी थी, इसलिए शक उसकी ओर गया। लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि जिस युवक पर आरोप था, वह रात में एक बरात में मौजूद था।

सोहरामऊ एसओ संदीप शुक्ला का कहना है कि मामले में कई बिंदु संदिग्ध लग रहे हैं, परंतु फिर भी पुलिस सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई