
दक्षिण दिल्ली के मेहरौली इलाके में पुलिस ने ऑटो-लिफ्टिंग अपराधों पर कड़ी चोट करते हुए सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओ संजय कुमार सिंह और एसीपी रघुवीर जी के नेतृत्व में की गई इस टीम ने कुछ संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।ये वही घटनाएँ थीं जिनकी शिकायतें थाने में पिछले दिनों प्राप्त हुई थीं।खुफिया इनपुट ने दिलाई सफलता
पिछले कई हफ्तों से मेहरौली क्षेत्र में बाइक और मोबाइल चोरी की घटनाएँ बढ़ रही थीं। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आमतौर पर देर रात सुनसान गलियों में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे और मौका देखकर मोबाइल फोन भी चुरा लेते थे।
जांच के अनुसार यह गिरोह इलाके में लंबे समय से सक्रिय था और अवसर मिलते ही चोरी को अंजाम देता था।
एसओ और एसीपी की निगरानी ने आसान बनाया ऑपरेशन
यह ऑपरेशन एसओ संजय कुमार सिंह और एसीपी रघुवीर जी की लगातार निगरानी और फील्ड में उनकी सक्रिय मौजूदगी का परिणाम है।
कई दिनों तक संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बाद आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।
सहयोगियों की तलाश, आगे की जांच जारी
पुलिस अब गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर उनके संभावित साथियों और चोरी के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बरामद मोबाइल और मोटरसाइकिल की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें जल्द ही वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा जा सके।
Planet News India
रिपोर्टर: उज्जवल प्रताप
Author: planetnewsindia
8006478914