वो आखिरी चीख..: अभ्यास के दौरान खिलाड़ी के सीने पर गिरा पोल, तड़पकर तोड़ा दम; सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

रोहतक में अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी के सीने पर पोल गिर गया। हादसे में गंभीर घायल खिलाड़ी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लाखनमाजरा के स्टेडियम में जर्जर पोल टूटने से यह हादसा हुआ है। खिलाड़ी का चयन नेशनल अकादमी इंदौर के लिए हुआ था।

रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह अभ्यास करते समय पोल गिरने से राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी (16) की मौत हो गई। वह तीन सब जूनियर नेशनल व एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुका था।

फिलहाल, वह इंदौर की राष्ट्रीय बास्केटबॉल अकादमी में अभ्यास करता था और चार माह पहले गांव आया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कोच मोहित राठी की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। रेस्ट के दौरान हार्दिक राठी उछलकर गेंद नेट में डालने का अभ्यास करने लगा। तभी उसकी अंगुली जाल में फंस गई और पोल हार्दिक के सीने पर आ गिरा। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हार्दिक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सिस्टम नींद से जागा नहीं… नेशनल खिलाड़ी हमेशा के लिए सो गया
रोहतक के लाखनमाजरा के बास्केटबॉल स्टेडियम में समय रहते सांसद कोटे से मंजूर 20 लाख की ग्रांट सुधार पर लगा दी जाती तो राष्ट्रीय स्तर के एक होनहार खिलाड़ी हार्दिक राठी की जान बच जाती, क्योंकि 18 साल पहले लगाया गया बास्केटबॉल का पोल जर्जर हो चुका था। अचानक यूं हुए हादसे पर ग्रामीण यकीन नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लाखनमाजरा में लंबे समय से बास्केटबॉल का क्रेज रहा है।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
गांव में 16 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसमें सुनील राठी, नरेंद्र राठी, विनय कौशिक, सोमबीर राठी भी शामिल हैं। इसके अलावा, 50 से ज्यादा गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। 20 साल पहले गांव में युवा स्पोर्ट्स क्लब बना था।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
क्लब की मांग पर उस समय भी सांसद रहे दीपेंद्र हुड्डा ने कोटे से ग्रांट देकर दो स्टेडियम बनवाए थे। एक स्टेडियम खरैंटी रोड पर है जबकि दूसरा व छोटा स्टेडियम ब्लॉक कार्यालय के पास है।
जिले भर के स्टेडियम की मांगी रिपोर्ट
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि हार्दिक राठी हरियाणा की अंडर-17 टीम का खिलाड़ी था। टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। प्रदेश ने हादसे में एक उभरता हुआ खिलाड़ी खो दिया। दुख की घड़ी में फेडरेशन परिवार के साथ है। हादसे के बाद जिलास्तर पर सभी अधिकारियों से बास्केटबॉल के मैदानों की रिपोर्ट मांगी गई है।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
18 साल पहले सांसद कोटे से दीपेंद्र ने बनवाया था स्टेडियम
ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि करीब 18 साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद कोटे से लाखनमाजरा में बास्केटबॉल स्टेडियम बनवाया था। तभी स्टेडियम में पोल लगाया गया था। रोज गांव के युवक स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। गांव के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी व शेखर राठी का चयन इंदौर अकादमी में अभ्यास के लिए हुआ था। यह चयनित होने वालों में प्रदेश से दूसरा खिलाड़ी था।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
अचानक हुए हादसे से पूरा गांव गमजदा है। एक होनहार खिलाड़ी चला गया। गांव के युवा स्पोर्ट्स क्लब की मांग पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने कोटे से राशि जारी की थी। विभाग की तरफ से स्पेशल टेंडर देकर बनवाया गया था। अब भी सांसद कोटे से 20 लाख की ग्रांट दोनों स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए मंजूर हो चुकी थी। एक माह के अंदर काम शुरू हो जाता। इससे पहले ही हादसा हो गया।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
अचानक हुए हादसे से खेल जगत गमजदा है। हार्दिक राठी बास्केटबॉल का होनहार खिलाड़ी था। भिवानी में हुई 57वीं राज्यस्तरीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में रोहतक की टीम पहले स्थान पर रही थी। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली हरियाणा की टीम का भी सदस्य रहा। उसका नेशनल टीम में चयन तय माना जा रहा था।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
बहादुरगढ़, छारा के बाद अब लाखनमाजरा में बास्केटबॉल के खिलाड़ी के साथ हादसा हुआ है। सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके लिए जल्द पत्र जारी करेंगे। फेडरेशन भी हादसे से गमजदा है।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
बहादुरगढ़ में भी जर्जर पोल गिरने के कारण खिलाड़ी की मौत
इसके अलावा बहादुरगढ़ में भी एक हादसा हुआ है। रेलवे रोड स्थित शाहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में रविवार को 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन पर जर्जर बास्केटबॉल पोल गिर गया था। रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से अमन की हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार को अमन का अंतिम संस्कार किया गया। अमन के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमन स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
10 मिनट बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया है। गिरा हुआ पोल अमन के पेट पर लगने से उसे अंदरूनी चोटें आई। अमन को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। आखिरकार सोमवार रात अमन ने दम तोड़ दिया।
National basketball player dies after pole falls on his chest during practice in Rohtak
10वीं कक्षा का छात्र अमन श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता सुरेश कुमार डीआरडीओ कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और परिवार लाइनपार की वत्स कॉलोनी में रहता है। कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता में उसने पदक जीता था। अमन परिवार में सबसे छोटा था और दो बहनों का इकलौता भाई था।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई