जालंधर में बच्ची की हत्या मामला: भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पीड़ित परिवार से मिले, बोले- आरोपी को फांसी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

जालंधर के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। बुधवार को पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और यह पूरी तरह से इंसानियत की हत्या है।जालंधर में बच्ची की हत्या मामला:भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पीड़ित  परिवार से मिले, बोले- आरोपी को फांसी - Jalandhar Girl Murder Case Bjp Punjab  Chief Ashwani ...

अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है, तब भी आरोप तय कर केस दर्ज नहीं करना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने पंजाब पुलिस की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस शहर की कमिश्नर महिला हों और शिकायत के समय महिला पुलिस न हो, यह सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने आगे कहा कि एक साल पहले पति को खो चुकी महिला ने अब अपनी बेटी को खो दिया, जिसका दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अश्वनी शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे मानसिकता वाले लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है और आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब बाल आयोग की चेयरमैन कंवरदीप सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर मामले की पूरी रिपोर्ट तलब करने की बात कही। इस प्रकरण में दोषियों पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया जाएगा।

शहर में इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को हिला कर रख दिया है, बल्कि समाज में सुरक्षा और न्याय की अहमियत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई