Kanpur: यूनाइटेड मर्केंटाइल सहकारी बैंक में नहीं मिला 3000 पैन का रिकाॅर्ड, आयकर निदेशक की टीम ने किया सर्वे|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Kanpur News: आयकर निदेशक की टीम ने कानपुर में यूनाइटेड मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक पर सर्वे कर तीन हजार पैन कार्डों का रिकॉर्ड न मिलने पर दस्तावेज़ जब्त किए। बैंक द्वारा एसएफटी न भेजने और नोटिस का जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई।

Kanpur 3000 PAN records were missing from the United Mercantile Cooperative Bank Income Tax Director survey

विस्तार

आयकर निदेशक आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण की टीम ने सोमवार को पीरोड स्थित यूनाइटेड मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक शाखा का सर्वे किया। चार घंटे से ज्यादा समय तक चली जांच में तीन हजार पैन का रिकार्ड नहीं मिला। बड़े पैमाने पर टीम ने दस्तावेज जब्त किए हैं। इस दौरान बैंक खातों, लोन आदि की जानकारी जुटाई गई। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) आरके गुप्ता के निर्देश पर सहायक निदेशक विमलेश राय, आयकर अधिकारी अविनाश सोनवानी की अगुवाई ने टीम दोपहर में बैंक पहुंची।

टीम ने ग्राहकों को बाहर कर जांच शुरू की। बताया गया कि बैंक को हर साल स्टेटमेंट आफ फाइनेंशियल ट्रांसजंक्शन (एसएफटी) देना होता है। पिछले साल का एसएफटी अब तक बैंक की ओर से नहीं भेजा गया। जांच में पता चला कि तीन हजार पैन का रिकाॅर्ड नहीं मिला। इसके बाद कई बार बैंक प्रबंधन को नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। जांच के दौरान भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए।

Kanpur 3000 PAN records were missing from the United Mercantile Cooperative Bank Income Tax Director survey

एक सप्ताह में दस्तावेज भी उपलब्ध कराने के लिए कहा
ऐसे में विभाग पैन को इनवैलिड मान रहा है। इसके तहत ही यह कार्रवाई की गई। जांच टीम ने बैंक की ऑडिट रिपोर्ट, खातों के लेनदेन की जानकारी, खातों की संख्या के अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन, पीएफ, बांटा गया लोन आदि के दस्तावेज जब्त किए हैं। बैंक प्रबंधन को एक सप्ताह में मांगे गए दस्तावेज भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस दौरान आयकर निरीक्षक कय्यूम अहमद, देवअनंत श्रीवास्तव, धीरज यादव, राजेंद्र कुमार, अंकित श्रीवास्तव आदि रहे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई