ऑपरेशन ट्रैकडाउन: अब तक 5,063 अपराधी गिरफ्तार, 1514 कुख्यातों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ लगातार अपराधियों के खिलाफ करारी कार्रवाई कर रहा है। अब तक कुल 1,514 कुख्यात और वांछित अपराधी तथा 3,549 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुल मिलाकर 5,063 अपराधियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि यह ऑपरेशन पूरी तरह प्रभावी और सटीक रणनीति पर आधारित है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत हरियाणा पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 4  जिलों में 289 अपराधी गिरफ्तार

24 नवंबर: एक ही दिन में 232 गिरफ्तार, जिनमें 35 हार्डकोर अपराधी शामिल

24 नवंबर का दिन हरियाणा पुलिस के लिए बेहद सफल रहा। पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों से 197 आरोपियों और 35 हार्डकोर अपराधियों को दबोचा गया।
तेज, संयुक्त और मिशन मोड में की जा रही कार्रवाई ने अपराध पर लगाम कसने में बड़ी भूमिका निभाई है। सभी जिलों की टीमें तालमेल के साथ ऑपरेशन को गति दे रही हैं।

जिला-वार बड़ी कार्रवाइयाँ

नूंह: 36 वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर ‘काला’ पकड़ा

अपराध शाखा तावडू की टीम ने नूंह में एक बड़ी सफलता पाते हुए कुख्यात अपराधी काला को हथियार सहित गिरफ्तार किया।

  • आरोपी पर एटीएम चोरी, ट्रक/डंपर चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और अवैध हथियार रखने जैसे 36 गंभीर मामले दर्ज थे।

  • उसके खिलाफ नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल में कई मुकदमे लंबित हैं।

  • गिरफ्तार आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

थाना सदर तावडू में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू हो गई है।

जींद: कुख्यात कुलदीप उर्फ सरपंच पर शिकंजा, 5 देसी पिस्तौल बरामद

जींद पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ निवासी कुलदीप उर्फ सरपंच को गिरफ्तार किया।

  • उसके बैग से 5 देसी पिस्तौल और 10 जिंदा राउंड मिले।

  • आरोपी पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस और अवैध हथियार रखने के करीब 20 केस दर्ज हैं।

जुलाना थाना पुलिस ने धारा 111 BNS व 25(1B) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

डबवाली: STF के दो 20-20 हजार के इनामी अपराधी दबोचे

सीआईए कालांवाली और डबवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में
अनिल उर्फ गोरू और गोकुल उर्फ गोलू को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।

  • दोनों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित था।

  • बरामदगी: दो 32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस

  • यह आरोपी गुरुग्राम और करनाल की हाई-प्रोफाइल फायरिंग घटनाओं में वांछित थे और दीपक नांदल गैंग के लिए काम करते थे।

धारा 111(4) BNS व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम: मोबाइल झपटमार गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर-10 ने मोबाइल फोन छीनकर भागने की वारदात में शामिल आरोपी हर्ष को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया है।
उसके खिलाफ चोरी और झपटमारी के 6 मामले पहले से दर्ज हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई