UP Weather: चलेंगी सर्द हवाएं…दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा; रात को लेकर जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम पलट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से रात का न्यूनतम पारा गिरेगा।

Up Weather:आगरा समेत कई शहरों में रुक-रुककर हो रही बारिश, चलेगी ठंडी हवा;  अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम - Rain In Many Cities Including Agra, Cold Wind  Will Blow Weather Will

उत्तर प्रदेश में आज से दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा और इससे माैसम में बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले ज्यादा गिरावट के संकेत हैं। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा।

शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में ठंडे रहे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई