जारी हुआ ‘मिसेज देशपांडे का टीजर’, माधुरी दीक्षित की मुस्कान पर फैंस ने दिए रिएक्शन

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Mrs Deshpande Teaser Out: माधुरी दीक्षित का शो ‘मिसेज देशपांडे’ का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस इसे देखकर उत्साहित हैं। आइए देखते हैं टीजर में क्या है?
मिसेज देशपांडे' बनेंगी माधुरी दीक्षित, नए शो से सामने आया फर्स्ट लुक; इस  अंदाज में नजर आएंगी धक-धक गर्ल - Madhuri Dixit First Look Reveals From The  Upcoming Show Mrs ...

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के अपकमिंग शो ‘मिसेज देशपांडे’ का टीजर रिलीज हो गया है। शो के टीजर में माधुरी एक अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर देखकर फैंस उत्साहित हैं।

टीजर में क्या है?
एक्स पर जारी किए गए इस टीजर में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित सब्जी काट रही हैं। इतने में रेडियो पर सुनाई देता है कि अब तक आठ मर्डर के बाद भी किलर्स की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच अब भी जारी है। इसके बाद माधुरी दीक्षित मुस्कुराती हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट
निर्माताओं ने टीजर जारी करते हुए पोस्ट में लिखा है ‘कातिलाना मुस्कान से कातिल की मुस्कान तक। मिसेज देशपांडे 19 दिसंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।’ इस पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘आखिरकार माधुरी वापस आ गईं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘किलर स्माइल।’

रिलीज डेट आई सामने
‘मिसेज देशपांडे’ के टीजर में माधुरी का अलग अंदाज देखने को मिला है। इसे देखकर लगता है कि माधुरी इंटेंस किरदार में नजर आएंगी। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित इस शो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने कुकुनूर मूवीज के सहयोग से निर्मित किया है। शो 19 दिसंबर से स्ट्रीम होगा।

वर्ल्ड टूर पर थीं माधुरी
माधुरी दीक्षित हाल ही में कनाडा, टोरंटो, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, ह्यूस्टन, शिकागो और बोस्टन सहित 6 शहरों में फैले एक वर्ल्ड टूर पर थीं।

सबसे ज्यादा पड़ गई