Azam Khan: जेल में कंबल के बाद कुर्सी न मिलने से गुस्साए आजम… खराब सेहत का दिया था हवाला; बहन-बेटे से न मिले|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आजम खां ने जेल प्रशासन से अपनी सेहत का हवाला देते हुए बैठने के लिए कुर्सी की मांग की। जेल प्रशासन ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए कुर्सी देने से मना कर दिया, जिस पर आजम खां नाराज हो गए।

जेल प्रशासन ने सपा नेता आजम खां को कुर्सी देने से मना कर दिया। कुर्सी नहीं देने से आजम खां गुस्सा गए, उन्होंने मुलाकात से मना कर दिया। उधर, आजम खां ने बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक से कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी। जेल प्रशासन ने उन्हें आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी है। वहीं सोमवार रात आजम ने घर से कंबल की मांग की। जेल प्रशासन ने उनसे मना किया तो आजम खां नाराज हो गए थे।

Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket

जेल प्रशासन के अनुसार, सपा नेता आजम खां बुधवार को अपने वकीलों से मिले थे। इस दौरान वकील ने उन्हें कोर्ट के आदेश के बारे में बताया। उधर बृहस्पतिवार को आजम ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी। जेल प्रशासन ने उन्हें कोर्ट की आदेश की कॉपी उपलब्ध कराई। इससे पूर्व आजम खां ने जेल प्रशासन से अपनी सेहत का हवाला देते हुए बैठने के लिए कुर्सी की मांग की। जेल प्रशासन ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए कुर्सी देने से मना कर दिया, जिस पर आजम खां नाराज हो गए और अपने बेटे व बहन से मुलाकात करने से मना कर दिया। 

Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket

उधर आजम खां की उम्र को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें बृहस्पतिवार को अतिरिक्त कंबल और चादर उपलब्ध कराई हैं। खाने की सुरक्षा की मांग को देखते हुए उनका खाना जेल स्टाफ की मौजूदगी में दिया जा रहा है। उधर बुधवार को आजम खां की दवाइयां खत्म हो गई। जेल में वे दवा नहीं थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने जेल डॉक्टर की राय पर बाजार से दो दवाएं खरीदकर दीं। 

Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket

जेलर सुनील सिंह ने बताया कि आजम ने कुर्सी और कोर्ट ऑर्डर की मांग की थी। कोर्ट ऑर्डर उपलब्ध करा दिया गया है। कुर्सी जेल मैनुअल के अनुसार देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए कुर्सी नहीं दी गई।

Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket

कैदी महीने में चार लोगों से कर सकते हैं मुलाकात
कैदी महीने में चार लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। जेल में आने के बाद 15 दिन में दो और अगले 15 दिन में दो मुलाकात हो सकती हैं। कैदी वकीलों से कई बार मिल सकता है।

जेल में आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ाई गई सुरक्षा
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के जेल में बंद होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि राजनीतिक बंदियों की मौजूदगी के कारण जेल के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी की मांग की गई थी। जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जेल के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है।
Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket
दो पासपोर्ट मामले में अभियोजन की बहस शुरू
दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अभियोजन की बहस शुरू हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी। सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में 2019 में दर्ज कराया था उनका आरोप है कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पासपोर्ट हैं जिसमें से एक पासपोर्ट का इस्तेमाल वह विदेश यात्रा में भी कर चुके हैं।
Azam Khan angry over not getting a chair in jail after being given a blanket
इस मामले में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने को लेकर अब्दुल्लाह आजम ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू हो गई है बृहस्पतिवार को इस मामले में अभियोजन की ओर से बहस शुरू कर दी गई उनकी बहस जारी है। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार अभियोजन की ओर से बहस शुरू कर दी गई है। अभी बहस जारी है। इस मामले की अगली तारीख 26 नवंबर को तय की गई है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA