जिस दिन दूसरे पुरुष संग पकड़ लेना…’: पत्नी की बात सुन भड़का पति, फावड़े से मार डाला, फिर खुद बुलाई पुलिस|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सूचना पर थाने पहुंचे मायके वालों ने हत्यारोपी को कब्जे में देने के लिए हंगामा किया। महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पढ़ें पूरा मामला

Wife murdered by hitting her neck with a shovel on suspicion of illicit relationship

विस्तार

अवैध संबंध के शक में राजमिस्त्री ने खेत में लकड़ी बीन रही पत्नी की गर्दन और सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर थाने पहुंचे मायके वालों ने हत्यारोपी को कब्जे में देने के लिए हंगामा किया। महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अचलगंज थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी होरीलाल लोधी खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करता है। होरीलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे पत्नी शांति (38) को काम के बहाने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया। उसने खेत की जोताई के लिए लकड़ियां हटाने के लिए कहा। इस पर शांति लकड़ी बीन रही थी।

…इतना सुनते ही फावड़े से कर दिया हमला
होरीलाल ने पत्नी से कुछ बातें पूछीं तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इस पर विवाद हो गया। होरी ने बताया कि उसे पत्नी की किसी और से नजदीकी का शक था। उसने पूछा तो शांति ने कहा कि जिस दिन पकड़ लेना तब कोई आरोप लगाना। इस पर उसने गुस्से में उसके सिर पर फावड़ा मार दिया। जमीन पर गिरते ही गर्दन पर दूसरा वार कर हत्या कर दी। खुद ही पुलिस को बुलाया।

शांति की हत्या की सूचना पर देर शाम बहन राधा, मां जानकी और मायके के अन्य लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। बहन राधा ने आरोप लगाया कि होरीलाल बहन पर बेवजह शक करता था। आए दिन पीटता था लेकिन बहन ने कभी पुलिस से शिकायत नहीं की।

आक्रोशित परिजन पुलिस से आरोपी को सामने लाने की मांग करने लगे। इसे लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर पति होरीलाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बीमार मां की देखभाल के लिए पांच दिन पहले मायके से पत्नी को ले आया था
हत्यारोपी की मां अस्वस्थ है। उनका कानपुर हैलट में इलाज चल रहा था। बीमार मां की देखभाल के लिए 15 दिन से बच्चों सहित मायके में रह रही पत्नी को राजमिस्त्री पांच दिन पहले लिवाकर लाया था। मां ने बिलखते हुए कहा कभी सपने में नहीं सोचा था कि हत्या कर देगा। शांति की बहन राधा कानपुर हैलट में काम करती है। बताया कि बहनोई होरीलाल (हत्यारोपी) की मां रामावती के ब्रेन (दिमाग) में बीमारी थी। इलाज के लिए 10 दिन पहले हैलट में भर्ती कराया था।

बच्चों सहित मायके सदर कोतवाली की शराब मिल कॉलोनी में रह रही शांति को सास की बीमारी की जानकारी हुई तो वह मायके से ही रोज सास की देखभाल के लिए हैलट जाती थी।

मां रामावती की बुधवार को अस्पताल से छुट्टी होने की जानकारी पर होरीलाल, पत्नी व बच्चों को पांच दिन पहले घर ले आया था। मृतका की बहन राधा ने बताया कि आए दिन मारपीट के कारण वह लोग शांति को ससुराल भेजने को तैयार नहीं थे लेकिन सास की बीमारी के चलते भेज दिया था।

राधा ने बताया कि बुधवार को सास की छुट्टी होने पर वह भाई चंद्रशेखर के साथ उन्हें खुद गांव लेकर आई थी। लौटते समय भाई चंद्रशेखर की बाइक, छुट्टा मवेशी से टकरा गई थी, इससे उसके पैर में चोट है। शांति सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

मां की मौत, पिता जाएगा जेल, नानी बोली करेंगे बच्चों की देखभाल
घर में चारपाई पर लेटी बीमार रामावती को शाम करीब 6:30 बजे पता चला कि बेटे होरीलाल ने बहू शांति की हत्या कर दी है तो वह बेहाल हो गईं। वहीं मां की मौत और पिता के गिरफ्तार होने के बाद पांच बच्चों में दिपाली, दिव्या, श्रृद्धा, सत्यम और रुद्र बेसहारा हो गए हैं। दिपाली और दिव्या ने बताया कि पिता आए दिन मां को पीटते थे। परेशान होकर हम लोग मामा के यहां चले जाते थे। मृतका की मां जानकी ने कहा कि बच्चों की देखभाल करेंगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई