Sidhi News: देर रात खूनी हमला; महिला बीएलओ सहित चार पर टांगी से वार, पुरानी रंजिश बनी वजह

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई, जब तीन आरोपियों ने एक घर में घुसकर टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बीएलओ सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।A Bloody Attack Over Land Dispute In Malkham Village, Where A Woman Was  Ambushed. - Madhya Pradesh News - Sidhi News:मलखम गांव में जमीनी विवाद को  लेकर खूनी हमला, महिला पर घात

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों में रामजी गौतम, राजेंद्र गौतम और संतोष शुक्ला शामिल हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि करीब दो महीने पहले रामजी गौतम अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उस समय रामायण प्रसाद शुक्ला ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

रामायण शुक्ला ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गुरुवार देर रात उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में विजय शंकर शुक्ला, रामदयाल शुक्ला और महिला बीएलओ शशिकला शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय शशिकला ऑनलाइन बीएलओ से जुड़े कार्य कर रही थीं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

तहसीलदार आशीष मिश्रा का कहना है कि यह जांच का विषय है कि घटना के समय बीएलओ शशिकला शुक्ला ड्यूटी पर थीं या नहीं। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए अस्थायी रूप से दूसरे बीएलओ की नियुक्ति भी कर दी गई है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj