रोहतक मंथली प्रकरण: एडीजीपी के गनर सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, सात अक्तूबर को किया गया था गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

एसआईटी ने सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट अंतिम चरण में, जल्द होगी अदालत में पेश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनर रहे सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। दस्तावेज़ को अदालत में दाखिल करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, ताकि सभी धाराएं और साक्ष्य मजबूती से प्रस्तुत किए जा सकें और किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।IPS Suicide Case: जेल में हेड कांस्टेबल सुशील कुमार से पूछताछ, बोला- मै  बेकसूर हूं...अमनीत के दोबारा बयान दर्ज - sit camp in rohtak amneet s  statement recorded again-mobile

मामला शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने 6 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को बताया था कि वह शराब के ठेकों का व्यवसाय करता है और उसे लंबे समय से कई बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण उसे सुरक्षा भी मिली हुई है। उसके अनुसार, हिमांशु भाऊ गैंग के कई सदस्य शराब व्यापार में हिस्सेदारी रखते हैं, जिससे उसे लगातार खतरा बना हुआ था।

इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुद को सुशील बताते हुए उससे संपर्क किया और कहा कि उसे IG ऑफिस में बुलाया गया है। जून महीने में जब प्रवीण वहां पहुंचा, तो सुशील कुमार ने खुद को IG का खास व्यक्ति बताते हुए धमकी भरे अंदाज़ में उसे चेतावनी दी कि यदि वह रोहतक में कारोबार जारी रखना चाहता है, तो उसे हर महीने “मंथली” देनी होगी। वरना उस पर शराब तस्करी के झूठे मामले दर्ज करवाने की धमकी दी गई।

कुछ दिनों बाद सुशील ने फिर संपर्क किया और अपने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय बुलाकर, अपने साथी जयभगवान की मौजूदगी में, 2.5 लाख रुपये मंथली की मांग रखी। उसने दावा किया कि IG स्तर से भी पूरी सपोर्ट दिलाई जाएगी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात अक्टूबर को सुशील कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में है और रोहतक जेल से ट्रांसफर कर अंबाला जेल भेजा जा चुका है।

अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि चार्जशीट लगभग अंतिम रूप ले चुकी है और कानूनी राय मिलते ही इसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभी तक अदालत में कोई चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, लेकिन दस्तावेज़ तैयार कर लिए गए हैं और प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई