Uttarakhand Weather: अगले दो दिन तापमान में आएगी गिरावट; दिन में शुष्क तो सुबह-शाम और सर्द होगा मौसम

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं।

Uttarakhand Weather Temperatures will drop dry during the day and colder in the morning and evening

भले उत्तराखंड में दिन में खिल रही चटक धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा हो, लेकिन आने वाले दो-तीन दिन में प्रदेश भर में सुबह-शाम मौसम सर्द होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 23 नवंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।

हालांकि फिलहाल बारिश की इस सप्ताह कोई संभावना नहीं है। सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 25.7 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। जिसके चलते सुबह-शाम ठंड का अहसास हुआ।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई