Sonbhadra News: जमीन के विवाद में खूनी वारदात, बेटे-बहू ने वृद्ध पर किया कुदाल से हमला, इलाज के दौरान मौत

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में जमीन विवाद के चलते बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।Sonbhadra News | Woman Murder | Land Dispute | Crime News | Newstrack UP  News | न्यूज़ ट्रैक | UP News | यूपी न्यूज़ | Sonbhadra News: भूमि विवाद  में महिला का कत्ल, दीवाल की तराई करते वक्त बोला हमला, पिता-पुत्र सहित पांच  गिरफ्तार | News Track in Hindi

बुधवार सुबह करीब 10 बजे बकवार गांव निवासी लालधारी प्रजापति (60) अपने छोटे बेटे अमरनाथ प्रजापति और बहू अर्चना से खेत के बंटवारे को लेकर उलझ गए। बताया जा रहा है कि अमरनाथ अपने हिस्से के खेत में आलू की बोआई कर रहा था, तभी लालधारी वहां पहुंचे और बोले कि यह जमीन उनके हिस्से की है। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ गया।

आरोप है कि अमरनाथ और अर्चना ने मिलकर लालधारी पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj