E-Passport: सरकार ने शुरू की ई-पासपोर्ट सेवा, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपना ई-पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

e passport launched In India Know Benefits And Registration Process
सरकार ने देश में ई-पासपोर्ट की सेवा को शुरू कर दिया है। इसके आने के बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने के साथ विदेश यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। ई-पासपोर्ट में एक खास तरह की चिप होगी, जिसमें पासपोर्ट धारक की सभी जरूरी डिटेल्स होंगी। ई-पासपोर्ट दिखने में सामान्य पासोपोर्ट जैसा ही है लेकिन इसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप को लगाया गया है।

चिप में व्यक्ति का नाम, पता, उंगलियों के निशान, जन्मतिथि आदि डिटेल्स दर्ज होंगी। चिप होने के कारण यह पासपोर्ट सिक्योर होगा। कोई दूसरा व्यक्ति इसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपना ई-पासपोर्ट बनवा सकते हैं।  

e passport launched In India Know Benefits And Registration Process
पुराना पासपोर्ट जिस तरह से बनवाया जाता था ठीक उसी तरह ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया भी है। इसके लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है और रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने के बाद फीस की पेमेटं करनी है और अपॉइंटमेंट को बुक करना है।
e passport launched In India Know Benefits And Registration Process
पेमेंट करने के बाद आपको रिसीट डाउनलोड करना है। इसमें Application Reference Number और अपॉइंटमेंट की डिटेल लिखी होगी। अपॉइंटेमंट वाले दिन आपको सभी जरूरी दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना है। वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जा
e passport launched In India Know Benefits And Registration Process

इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा। इस तरह आप आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

e passport launched In India Know Benefits And Registration Process
ई-पासपोर्ट में आपको कई फायदे मिलते हैं। इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान ई-पासोपोर्ट को खोले बिना ही सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में पता चल जाएगा। इस कारण समय की काफी बचत होगी। ई-पासपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकोंं के आधार पर तैयार किया गया है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई